Surya Grahan Today: सूर्य ग्रहण अब खत्म, दुनिया के इन हिस्सों में देखा गया सूर्य ग्रहण का नजारा (2024)

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Apr 2023 12:37 PM IST

Surya Grahan Today: सूर्य ग्रहण अब खत्म, दुनिया के इन हिस्सों में देखा गया सूर्य ग्रहण का नजारा (1)

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

    • Link Copied

खास बातें

Surya Grahan Timing 2023, Solar Eclipse in India, Sutak Kaal Samay Upay LIVE Updates in Hindi:आज साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो गया है। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई स्थानों पर देखा गया। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह करीब 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो गया था। हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सका जिसके चलते सूतक मान्य नहीं था। अब इसके बाद अगला ग्रहण 05 मई को होगा। यह चंद्र ग्रहण होगा।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:34 PM, 20-Apr-2023

साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म, 5 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण

वैशाख अमावस्या की तिथि पर लगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होने के कारण कुछ जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण, कुछ जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण और वहीं कुछ स्थानों कंकणा सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वहीं इसके बाद पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा।

12:08 PM, 20-Apr-2023

Surya Grahan 2023: कुछ ही देर बाद खत्म हो जाएगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। देश में इस सूर्य ग्रहण का वैसे तो कोई प्रभाव नहीं है लेकिन सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों को खत्म करने के लिए पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर कर लें।

11:54 AM, 20-Apr-2023

Surya Grahan:पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के शहरों में सूर्य ग्रहण

ऑस्ट्रेलिया में कुछ इस तरह से दिखाई दे रहा है सूर्य ग्रहण

Wild happenings in West Australia right now…

South west aus only partial solar eclipse #SolarEclipse2023 #solareclipse #solar pic.twitter.com/OY75jc5jNj

— Tazza (@NastasiTyler) April 20, 2023

Totality from the Exmouth Gulf #SolarEclipse2023 pic.twitter.com/VBoloAPuI4

— Chris Lewis (@a_film_maker) April 20, 2023

विज्ञापन

11:48 AM, 20-Apr-2023

साल के पहले सूर्य ग्रहण की तस्वीरें

इंडोनेशिया में सूर्य ग्रहण का नजारा

The eclips from East Java, Indonesia
#eclipe #SolarEclipse2023 #SolarEclipse pic.twitter.com/1EjEHiJTgs

— Satang Cornetto pake ava Nueng (@PloopBubble) April 20, 2023

11:44 AM, 20-Apr-2023

Surya Grahan 2023 Live: तस्वीरों में देखिए दुनिया के इन हिस्सों में सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा

दुनिया के इन हिस्सों में देखा जा रहा साल के पहले सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा... फिलीपींस में साल के पहले सूर्य ग्रहण की तस्वीरें

LOOK UP, SELENOPHILES! 🌖

A rare hybrid solar eclipse graces the skies of Parañaque City on Thursday morning.

Such celestial events happen about once every decade—the last one was in 2013 and the next one isn’t until 2031. pic.twitter.com/iMTNzoOU89

— The Philippine Star (@PhilippineStar) April 20, 2023

11:18 AM, 20-Apr-2023

What is Surya Grahan:कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण जारी है, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर काटते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से रुक जाता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी के कुछ हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

विज्ञापन

11:00 AM, 20-Apr-2023

Surya Grahan 2023: इस ग्रहण के बाद क्या करें

  • ग्रहण समाप्त होते ही तुलसी के पौधे में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लें।
  • पूजा घर में गंगाजल जरूर छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
  • ग्रहण समाप्त होते ही गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तिल और चने की दाल का दान अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर में झाड़ू लगाने के साथ पोंछा लगा दें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है।
  • इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान करके अपने आराध्य के दर्शन जरूर करें।

10:37 AM, 20-Apr-2023

Surya Grahan 2023 Date And Time: इस साल कब-कब होगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023 )

सूर्य ग्रहण कब से कब तक
पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) 7 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
सूतक काल भारत में सूतक काल मान्य नहीं
दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) भारत में दिखाई नहीं देगा
सूतक काल दूसरा भी सूतक कालभारत में मान्य नहीं होगा

चंद्र ग्रहण 2023(Chandra Grahan 2023)

चंद्र ग्रहण कब से कब तक
पहला (05 मई 2023) रात 08 बजकर 45 मिनट से रात 01 बजे तक
सूतक काल उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा
दूसरा (29 अक्टूबर) रात 01 बजकर 06 मिनट से रात 02 बजकर 22 मिनट तक
सूतक काल शाम 5 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक

10:18 AM, 20-Apr-2023

Solar Eclipse 2023: अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण आज जारी है। यह सूर्य ग्रहण एक हाइब्रिड ग्रहण है, जिसे कंकणाकृति,संकरित या मिश्रित ग्रहण भी कहते हैं। इसके बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण दोबारा साल 2031 में दिखाई देगा।

09:58 AM, 20-Apr-2023

Surya Grahan 2023 Zodiac Sign Impact : सूर्य ग्रहण के दौरान इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव चार राशि वालों को सावधान रहना पड़ता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक मेष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहना होगा। इनको सेहत संबंधित समस्याएं आ सकती है और धन हानि की संभावना है। वाद-विवाद बढ़ सकते हैं।

Load More

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

Surya Grahan Today: सूर्य ग्रहण अब खत्म, दुनिया के इन हिस्सों में देखा गया सूर्य ग्रहण का नजारा (2024)

References

Top Articles
Latest Posts
Article information

Author: Edwin Metz

Last Updated:

Views: 5912

Rating: 4.8 / 5 (78 voted)

Reviews: 93% of readers found this page helpful

Author information

Name: Edwin Metz

Birthday: 1997-04-16

Address: 51593 Leanne Light, Kuphalmouth, DE 50012-5183

Phone: +639107620957

Job: Corporate Banking Technician

Hobby: Reading, scrapbook, role-playing games, Fishing, Fishing, Scuba diving, Beekeeping

Introduction: My name is Edwin Metz, I am a fair, energetic, helpful, brave, outstanding, nice, helpful person who loves writing and wants to share my knowledge and understanding with you.